भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या नौ दिन में 10 गुना हो गई है। 26 दिसंबर को प्रदेश में 30 मरीज मिले थे, जबकि सोमवार को 58,044 सैंपल की जांच में 308 मरीज मिले हैं। कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ इसका दायरा भी बढ़ रहा है। प्रदेश के 31 जिले अब कोरोना की चपेट में हैं। इन जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 1029 है। इनमें 143 मरीज निजी या सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। यानी 14 फीसद मरीज ही निजी या सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना की दूसरी लहर में करीब 40 फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती रहते थे। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोनारोधी टीका लगे होने के वजह से कोरोना के बहुत हल्के लक्षण हैं।

26 दिसंबर के बाद से लगातार बढ़ रहे मरीज

26 दिसंबर –30

27 दिसंबर –42

28 दिसंबर–48

29 दिसंबर –72

30 दिसंबर –77

31 दिसंबर –124

1 जनवरी –151

2 जनवरी –221

3 जनवरी –308

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *