पलसूद / कस्बा पलसूद सांप्रदायिक रूप से अति संवेदनशील माना जाता है आगामी पर्व रंग पंचमी के त्यौहार को सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल में मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा निर्देशित किया गया था जो आज दिनांक 12. 3.23 को कस्बा पलसूद में रंग पंचमी के अवसर पर नगर वासियों द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार गैर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वारा संपूर्ण कस्बा में भ्रमण कर रंगपंचमी का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया

जिसमें कथित मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय द्वारा रंग पंचमी उत्सव मनाने वालों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं मुस्लिम समुदाय के सदर एवं मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा साथ में होली मना कर उक्त पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द में मना कर एक मिसाल पेश की ।
उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजपुर थाना प्रभारी बीआर वर्मा एवं थाना पलसूद का समस्त स्टाफ एवं जिला पुलिस बड़वानी से प्राप्त पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा
