बड़वानी । मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 द्वारा भिलाई (छत्तीसगढ़) में तीन दिवसीय एडवांस लायन लीडरशिप कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे लायंस क्लब बड़वानी सिटी के डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राम जाट ने सहभागिता की । कार्यशाला का शुभारंभ इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विनोद कुमार लडिया द्वारा किया गया । मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन संजय भंडारी, मल्टीपल जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन कुलभूषण मित्तल एवं होस्ट गवर्नर लायन दिलीप भंडारी एवं आयोजक पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बसंत मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया ।

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लायन द्वारका जालान (पुणे), लायन आनंद मेहता (मुंबई), लायन डॉ. जवाहर बिहाणी, लायन रश्मि गुप्ता, लायन अविनाश शर्मा, लायन अनिल झा, लायन बलबीर साहनी, लायन पी.एस. बग्गा, लायन शैलेश अग्रवाल, लायन संजय गुणावत ने अलग–अलग विषय पर प्रशिक्षण दिया । कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. साधना सोडानी एवं लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों ने लायन राम जाट को एडवांस लायन लीडरशिप (ALLI) में ग्रेजुएट होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । लायन राम जाट ने बताया की वह अब डिस्ट्रिक्ट के क्लब्स में कार्यशालाओं का आयोजन कर अन्य लायन सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *