बड़वानी/ सिध्देश्वर महादेव मंदिर रोड़ , कालिका माता मंदिर रोड़, शहर के मुख्य मार्गो सहित कई कालोनियों की सड़को को दिन पलटने का इन्तजार है। शहर की बदहाल गड्डों भरी सड़को से राहगीर परेशान हो रहे है। चर्चा है कि पिछले दिनों कही-कही नाममात्र के गड्डे भरे गए तथा कुछ जगहो पर डामरी करण का कार्य चल रहा है वो भी गुणवत्ता के मापदण्डों पर खरा नहीं है,जिन स्थानों पर हाल ही में डामरीकरण हुआ है उसकी गंभीरता से जाॅंच होना चाहिए। एक समय था जब बड़वानी जिला मुख्यालय को साफ-सफाई,सुन्दर सड़कों तथा हरे-भरे पेड़ो की वजह से मिनि काश्मीर कहा जाता था, जिला बनने के बाद तो शहरवासी को मूलभूत सुविधाओं तथा आशातीत विकास के प्रति आशावान हो गया था लेकिन वैसा देखने कों नही मिला। आज शहर की सड़को की हालत बद से बदतर हो चुकी है। मुख्य मार्गो की सड़को की हालत अत्यधिक दयनीय स्थिति में देखी जा सकती है। गली-मोहल्ले व रहवासी कालोनीवासी तो और अधिक समस्याओं से ग्रसित है। जर्जर सड़को से उड़ती घूल दुकानदार व रहवासियों के लिए समस्या बनी हुई है। अंजड़ नाके पर जिस जगह बस स्टाफ है यहाॅं रोजाना 10-10, 15-15 मिनट में बसो का आना-जाना होता रहता है इतने बड़े-बड़े गड्डे और जगह इतनी उबड़-खाबड़ हो चुकी है कि यात्रियों को बस में बैठने और उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *