बडवानी / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ला ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से सट्टा-जुआ खेलने, खिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक बडवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बडवानी श्री धीरज बब्बर के दिशा निर्देशन में तथा SDOP श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बडवानी पुलिस के व्दारा अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलने, खिलाने वालो के विरुध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में दिनाँक 22.05.2026 को बडवानी पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बस स्टैंड खदान मोहल्ला के पीछे खेत की मेड पर ताश के पत्तो पर रूपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे। सूचना पर थाना प्रभारी बडवानी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। बडवानी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और घेराबन्दी करते 11 व्यक्तियों 1. साबिर खान, 2. जितेंद्र जमरे, 3. दिलीप सोलंकी, 4. कमलेश गोखले, 5. मजहर मंसूरी, 6. बलराम अजनारे, 7. अनस खान, 8. सतीश बामनीया, 9. अरबाज खान, 10. साजिद मंसूरी, 11. दिनेश वास्कले सभी निवासी बड़वानी को पकड़ा गया। मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 29,500/- रूपये जप्त किए गए। आरोपीगणों के विरुध्द थाना बडवानी पर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। बड़वानी एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
विशेष भूमिका– निरीक्षक बलजीत सिह बिसेन, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, प्रशांत मिश्रा, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मण्डलोई, अंतरसिंह रावत, योगेश्वर चौहान, पवन मण्डलोई, दीपक वर्मा, यादवेंद्र पंवार, हितेंद्र मंडलोई, भूपेश बर्मन, बल्लुसिग का योगदान सराहनीय रहा है ।
