बड़वानी  / आज बड़वानी प्रवास पर पधारे भारतीय रेडक्रास सोसायटी म.प्र. के चेयरमैन डॉ. श्याम कुमरे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ने रेडक्रास सोसायटी बड़वानी की एक अनौपचारिक बैठक को सम्बोधित करते हुए उपरोक्त बातें बताई । उन्होंने अपने मार्गदर्शन में बताया कि सेवा का सबसे अच्छा तरीका है उसे बिना दिखावे के करना। तथा पीड़ित मानवता की सेवा में निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता, सामाजिक समरसता और सार्वभौमिकता जरूरी है, तभी राष्ट्र मजबूत होगा ।  हमें आम समाज में यूथ रेडक्रास – स्कूल और कॉलेजों के युवाओं को जोड़ने की जरूरत है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी सेवा पथ पर चल सके।कार्यक्रम में समिति द्वारा डा० कुमरे का शाल, श्रीफल एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री रमेश  पवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति मनीष पुरोहित हैंडलूम एवं उपसभापति राम जाट ने की। बैठक में एसडीएम श्री भूपेंद्र रावत , अतिरिक्त कलेक्टर श्री शक्तिसिंह  एवं कोषाध्यक्ष ललित लाड और समिति सदस्य उपस्थित थे। बैठक पश्चात आभार जिला प्रतिनिधि रेडक्रास समिति सन्तोष भावसार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *