बड़वानी / रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा देश के 80 वे स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में बड़वानी के निकट स्थित कौयड़िया खोदरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को शैक्षणिक स्टेशनरी सामग्री और फल बांटे गए साथ ही बच्चों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान, कविता और अन्य कार्यक्रम के शामिल हुए तथा बच्चों के कार्यक्रम की सराहना कर बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया गया, इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन,सचिव रोटेरियन बुरहानी रिज़वी,सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,पूर्व रीजनल चेयरमैन रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़ ,रोटेरियन अबू तलिब रौनक,मुनीरा रौनक ,पूर्व प्रधान पाठक साबिर खान सर, खान मैडम,ज्योति पाटीदार मैडम, पंचायत के सरपंच और ग्राम के बच्चों के पालक उपस्थित थे ।
