बड़वानी / पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में सेंधवा शहर थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘त्रिनेत्रम अभियान’ को जनसहयोग से एक बड़ी सफलता मिली है। अभियान से प्रेरित होकर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगातार सहयोग किया जा रहा है।
इसी क्रम में किले के पीछे स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सराहनीय कदम उठाते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में 08 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कार्य मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, श्यामसुंदर तायल, राम अवतार भिंडा एवं जयेश शर्मा के विशेष सहयोग एवं प्रयासों से संपन्न हुआ।
सुरक्षा का खुला ‘तीसरा नेत्र’:-
त्रिनेत्रम अभियान के तहत लगाए गए इन कैमरों से अब मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में सहायता मिलेगी।
पुलिस प्रशासन ने जताया आभार:-
थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल एवं उनकी टीम के इस जनहितैषी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि:-
“सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सजग नागरिकता का भी प्रतीक है। ‘त्रिनेत्रम अभियान’ में शहरवासियों का यह सहयोग सेंधवा को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
